Share this News
भिलाईबाजार 13 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)
कोरबा जिला के ग्राम भिलाईबाजार में दो दिवसीय कार्तिक महोत्सव का आयोजन आगामी 15 अक्टूबर से किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बाहर से आने वाले कलाकारों द्वारा अनेको प्रकार के कार्यक्रम की प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें जसगीत सम्राट देवेश शर्मा का कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल है। जो 16 अक्टूबर 2022 को रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा । यह बताना होगा कि नव दुर्गा उत्सव के साथ ही ग्रामीण अंचलों में इस समय जसगीत जागरण के कार्यक्रम आयोजित किये जाने का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में भिलाईबाजार में ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रमभिलाईबाजार मंडी मैंदान में 16अक्टूबर की रात्रि 8 बजे सेआयोजित किया जाएगा।

