Share this News
हरदी बाजार 10 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)

जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनेरा में पूरे ग्रामवासियो के साथ मिलकर दुर्गा पूजा व विजय दशमी दशहरा महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलापंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल रहे ग्राम वासियो ने विधिविधान से श्री रामचंद्रजी भाई लक्ष्मण व श्री हनुमान जी का झांकी निकाला गया, ग्राम वासियों द्वारा पूजा पाठ करते हुए रावण दहन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा कहा गया कि असत्य पर सत्य की विजय अवश्य ही होती है हमेशा हमें सत्य के मार्ग पर चलना होगा, विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच मुकेश कुमार श्रोते, उपसरपंच कृष्ण कुमार अहीर, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जय सिंह गोड़ , रघुराज सिंह , कृष्णा पटेल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरदी बाजार सहित दुर्गा युवा समिति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे इस दौरान रात्रि कालीन को छत्तीसगढ़ी रंगारंग कार्यक्रम रखा गया।

हरदी बाजार विनोद उपाध्याय