Share this News
कोरबा पाली 5 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):
पाली थाना में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाप के द्वारा विधि विधान से विजय दशमी पर शस्त्र पूजन किया गया। विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व रहता है. दरअसल, ये परंपरा सदियों पुरानी है, जिसका निर्वहन आज भी किया जा रहा है।
आज भी लोग पुरातन संस्कृति, सभ्यता और रीति रिवाज को जीवंत रख पारंपरिक रूप से ही शस्त्र-पूजा करते हैं. प्रतिवर्ष दशहरा पर पुलिस थाना में शस्त्र पूजा की जाती है। आज इस अवसर पर पंडित श्री हरि भोला नाथ शर्मा (सर्वमंगला फेम) ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना संपन्न कराया।
कार्यक्रम में सउनि डी .आर. ठाकुर,विमलेश भगत,प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह राज, हिरावन सरोते, आरक्षक शैलेंद्र तंवर , बृजेश कंवर, नरेंद्र नागेश,विवेक तिर्की, सुशांत टोप्पो ,, तेज प्रकाश अजय,संजय डिक्सेना, डेविड निराला, कृष्णा जायसवाल, महिला आरक्षक सावित्री कंवर सहित अन्य पुलिस कर्मी व सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।




