Share this News
हरदी बाजार 5 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)
पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवसा के वार्ड क्रमांक 12 चौधरी मोहल्ला मे जिला पंचायत सदस्य सभापति प्रेमचंद पटेल के द्वारा तीन लाख की लागत से सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया, इस दौरान उपस्थित ग्राम के उपसरपंच शिवलाल यादव, दिलीप पटेल, भुवन यादव, विशेषर पटेल, राम नारायण, देवनारायण ,फिरु निर्मलकर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल ने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में जितना हो सकता है अपने क्षेत्र की समस्या को दूर करने में लगा हुआ हूं हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते आया हूं और करूंगा ।

