Share this News
कोरबा पाली 3 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी पाली के द्वारा पोड़ी रोड पोनी पंसारी स्थल पर मां भगवती के विविध रूपों की भव्य झांकी प्रस्तुत किया गया है। यहाँ 1अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक देवियों की चैतन्य झांकी की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसके दर्शन प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जा सकता है ।बड़ी संख्या में माता के भक्तों श्रद्धालुओं और दर्शक इन्हें देखने के लिए पहुंच रहे हैं ।

और माता के विविध रूप का दर्शन करते हुए पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस झांकी में मां दुर्गा, मां सरस्वती , माँ लक्ष्मी सहित पांच देवियों को स्थापित किया गया है ।जिनकी पूजा अर्चना भी की जा रही है। नगर में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पाली सुरेंद्र सिंह ठाकुर