Share this News
हरदीबाजार 3 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)
हरदीबाजार हास्पिटल मोहल्ला निवासी हरनारायण सोनी के निवास पर प्रत्येक वर्ष क्वाँर नवरात्रि पर शिव-पार्वती(गौरी-गौरा) की मूर्ति स्थापित कर सप्तमी तक सुबह-शाम भजन-कीर्तन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुहाग की रक्षा के लिऐ,सुख ,समृद्धि बना रहे,कोई रोग,दोष विपत्ति न आये ऐसी कामना के साथ, सप्तमी शाम को बैंड बाजा के साथ उत्साह पूर्वक नाचते झूमते हुऐ ।
बस स्टैंड,कालेज चौक से भीमसेनीया बड़ा तालाब में शाम को विसर्जन किया गया इस दौरान श्रीमती गंगा सोनी,प्रीति सोनी,पिंकी सोनी, सतरुपा साहू,स्वेता साहू,पूर्णिमा सोनी,योगीराम साहू,श्याम सोनी,राकेश सोनी,युगल,राजू सोनी,शशीधर सोनी,अशोक,सहोद्री सोनी,इंद्राणी, गुलाबा सोनी,जया,राधा,मितेश,देवी सोनी,दुर्गा सोनी,शिव, रामनारायण सोनी,होम प्रकाश सहित मोहल्लेवासी उपस्थित थे ।


