Share this News
व्यासपीठ से महाराज श्री रमाकांत शर्मा ने दान का महत्व व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
श्रीमद्म देवी भावगत कथा श्रृवण कर महाआरती में शामिल हुऐ राज्यमंत्री व कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर
हरदीबाजार 1 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):

षष्ठम दिवस पर व्यासपीठ से श्री रमाकान्त महाराज के मुखारवृंद से कथा का आयोजन हरदी बाज़ार दशहरा मैदान में हो रहा । जहाँ श्रोताओं की लगातार प्रतिदिन संख्या बढ़ती जा रही ,देवी भागवत कथा के संरक्षक उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री व खटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर कथा में श्रवण करने पहुँचे और महाआरती में शामिल होकर गांव ,क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि की कामना माँ आदिशक्ति से की । गांव व क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्त कथा श्रवण करने पहुँच रहे ।

महाराज जी ने कथा में कहा कि महिषासुर मर्दनी हयहय वंशी राजा की एवं सहस्त्र बाहु भगवान की कथा एवं राजा हरिशचंद्र की कथा के माध्यम से भक्तों को महाराज जी ने दान की महिमा के बारे में श्रवण कराते हुए कहा कि कमाई का 10 प्रतिशत् हिस्सा दान करे, धर्म की रक्षा के लिए संतान परम्परा का की रक्षा के लिए आप उतना ही दान कीजिए जिससे दान करने के बाद आपको किसी भी प्रकार से कष्ट न हो महाराज जी ने कथा मंच से निवेदन किया की शुद्ध आक्सीजन के लिए अधिक से अधिक पीपल का वृक्ष लगाये , अपने जन्म दिन पर,विवाह वर्ष गाँठ पर,प्रत्येक शुभ कार्य पर फल दार पौधे लगाय महाराज जी ने क्षेत्र व प्रदेश में स्थापित व संचालित कल कारखानों व खदान प्रबंधनों को कागजों में वृक्ष लगाने व क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त का आंकडा न बनाये जमीनीस्तर पर अधिक से अधिक फलदार आँक्सीजन युक्त वृक्ष लगाये कर पर्यावरण को संरक्षित करें ये काम हम सभी मानव समाज का है ।

हरदी बाजार राजाराम राठौर