Share this News
रायपुर (कोरबा24न्यूज): तखतपुर में गायों की मौत मामले पर सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।
सीएम भूपेश बघेल घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है ।
तखतपुर में गायों की मौत मामले में कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी शासनकाल में अनुदान प्राप्त गौशाला में गायों की मौत होती थी।
बिलासपुर के तखतपुर में हुए 50 गायों की मौत मामले में प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कह चुके हैं। मंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है गायों के लिए खाने-पीने के साथ हवा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते गायों की मौत होना बताई जा रही है। बहरहाल इस मामले में अब केस दर्ज कर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
