Share this News
कटघोरा29अगस्त 2022(KRB24NEWS):-

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा के शासकीय सेवक अपने दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में आठवें दिवस भी संघर्षरत दिखे।डी ए और एच आर के लिए सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जोरदार नारेबाजी हुई।कर्मचारी अधिकारी के जायज मांगो के समर्थन में आए पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने कहा कि हम आपकी लड़ाई में सड़कों से लेकर विधानसभा तक साथ है,किसी भी कर्मचारियों के साथ अन्याय नही होने देंगे।जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे ने खंड संयोजक टी पी उपाध्याय को लिखित समर्थन पत्र दिया।पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,आत्मानारायण पटेल,राजेन्द्र टंडन सहित अन्य आये प्रतिनिधियों ने हक की इस लड़ाई पर फेडरेशन को अपना समर्थन दिया।

तत्पश्चात फ़ेडरेशन के निर्देशानुसार पंडाल स्थल से जयस्तंभ चौक तक मानव श्रृंखला का निर्माण कर अदम्य एकजुटता दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की गई।पंडाल में फेडरेशन के कार्यकारी संयोजक जे पी उपाध्याय,शंकर दयाल साव संभागीय संगठन मंत्री,जिला महासचिव तरुण राठौर, जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ मानसिंह राठिया,टी पी उपाध्याय,सुरेश द्विवेदी, हबेल सिंह अघरिया जिला सचिव, विनोद जायसवाल अध्यक्ष शिक्षक संघ,सुरेश उपाध्याय,ब्रम्हप्रकाश कश्यप गुलाबदास महंत,आर के चंद्रा, के एल डहरिया,कुन्देश गोभिल,जे एस मानसर ,अजय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी और मातृ शक्तियां उपस्थित थी।

कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल और के एल डहरिया ने और मानव श्रृंखला का संयोजन विनय सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *