Share this News
कोरबा हरदीबाजार 20अगस्त 2022(KRB24NEWS):
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के तत्वाधान में क्षेत्रीय कटघोरा विधायक व मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर के मार्गदर्शन पर उनके गृह निवास में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर विधायक निवास में विधायक पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्व राजीव गांधी के तैलीय चित्र में पुष्प अर्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन कथा के बारे में जानकारी दी इस दौरान हरदी बाजार के शासकीय आदर्श बालक बिंझवार आश्रम के बच्चों को कॉपी पेन एवं फल देकर स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती मनाया गया।
,इस अवसर पर क्षेत्र के कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर उपस्थित रहे साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामशरण कंवर, विधायक प्रतिनिधि भैयाराम यादव,संतोष श्रीवास,बुधराम कंवर,आत्माराम कंवर,श्रवण कश्यप,धन्नजय कंवर,सत्रुहन यादव,युगल किशोर यादव,शुभम शुक्ला, ऋषिकेश चौहान,मुकेश बर्मन,इशाक खान,गजानन्द यादव सहित बिंझवार आश्रम अधीक्षक संत कुमार पोर्ते सहित छात्रगण व महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



