Share this News

भानुप्रतापपुर 23 जुलाई ( KRB24NEWS ) : कांकेर के भानुप्रतापपुर ब्लाक से 16 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें बीएसएफ के 12 जवान और 4 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी के अनुसार सभी जवान अन्तागढ़ ब्लाक के अलग-अलग कैम्पों में पदस्थ हैं।

इसके अलावा 4 प्रवासी मजदूर अन्तागढ़ ब्लॉक क्वारंटाइन में थे। बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 6254 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4377 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1847 मरीजों का उपचार जारी है।

कांकेर जिले में अब तक 183 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 102 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। यहां संक्रिय मरीजों की संख्या 80 है।