Share this News

राजू सैनी KRB 24न्यूज कोरबा:=

बाकी मोगरा के शांति नगर क्षेत्र में आज कमरछठ पर्व के मौके पर क्षेत्र की समस्त महिलाओं ने कमरछठ पर्व का उपवास किया था जिसमें बाकी मोगरा के शांति नगर मुख्य मार्ग पर क्षेत्र की समस्त महिलाओं द्वारा कमर छठ पर्व का पूजन यापन किया गया मान्यता है कि कमर छठ पर्व पर विशेष रूप से अपने बच्चों के लिए उनके उज्जवल भविष्य के लिए किया जाता है जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कमर छठ पर्व पर मुख्य मार्ग पर महिलाओं ने पहले दो तरह के गड्ढे खोदकर उसमें पानी भरा और उस गड्ढे को एक तालाब की तरह सौंदर्य रूप से सजा कर उसमें निम्न प्रकार की पूजा वस्तु डालकर नियमानुसार पूजा करते देखे गए ।

इस पूजा को क्षेत्र के पुजारी श्री नर्मदा प्रसाद तिवारी जी द्वारा कराया जा रहा था महिलाओं ने पूजा संपन्न करते हुए महाराज जी का आशीर्वाद लेकर अपने परिवार एवं बच्चों का जीवन उज्जवल रहने की आशीर्वाद मांगी और निरंतर इसी प्रकार से कमर छठ महापर्व का आयोजन करते रहेंगे कहते हुए पूजन का समापन किया माँ अपने बच्चो की लंबी आयु के लिऐ हलषष्ठी(कमरछठ) देवी की कठिन उपवास बिना अन्न-जल का सेवन किये रहती है ।

इस व्रत में माँ बिना हल चले स्थान पर उगे पसर चावल,महुआ के फल,दतुन,पत्तल,दोना व छ प्रकार के भाजी,भैस के दूध,दही,घी का पूजन व फलाहार के रूप में करती है । जमीन पर खुदे दो सबरी तालाब बनाकर पूजन करती है माताओं के लिऐ हलषष्ठी (कमरछठ)का त्यौहार बहुत ही महत्व रखता है पूजन के अंत में माँ अपने बच्चों के पीठ पर छूही पानी का पोता लगाकर दूआऐ देती है ।यह पूजन विधि आज बाकी मोगरा के शांति नगर मुख्य मार्ग पर कराया गया ।