Share this News
हरदीबाजार17अगस्त 2022(KRB24NEWS):

:- माँ अपने बच्चो की लंबी आयु के लिऐ हलषष्ठी(कमरछठ) देवी की कठिन उपवास बिना अन्न-जल का सेवन किये रहती है । इस व्रत में माँ बिना हल चले स्थान पर उगे पसर चावल,महुआ के फल,दतुन,पत्तल,दोना व छ प्रकार के भाजी,भैस के दूध,दही,घी का पूजन व फलाहार के रूप में करती है । जमीन पर खुदे दो सबरी तालाब बनाकर पूजन करती है माताओं के लिऐ हलषष्ठी (कमरछठ)का त्यौहार बहुत ही महत्व रखता है पूजन के अंत में माँ अपने बच्चों के पीठ पर छूही पानी का पोता लगाकर दूआऐ देती है ।यह पूजन विधि आज बाबूराम राठौर के आँगन पर माताएं 8-10 की संख्या में एक साथ पंडित रेखराम पांडे के द्वारा संपन्न कराया गया ।

जिसमें शशी राठौर,माधवी राठौर,अरुंधती राठौर,सरिता राठौर,फुलेश्वरी पटेल,संगीता पटेल,जगदम्बें राठौर,रश्मि राठौर,श्रेया श्रीवास, उमा श्रीवास,अनिता साहू,सरला गुप्ता,सरस्वती जायसवाल, दुर्गा,सविता सारथी,रविता सारथी,सविता चौबे,अनिता,राजिम,वंदना राठौर, मानसी श्रीवास,सुनीता श्रीवास व पार्वती सहित अन्य माताएं उपस्थित होकर हलषष्ठी् माता की पूजन संपन्न की ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर