Share this News
कोरबा पाली16अगस्त 2022(KRB24NEWS):

-सराईपाली ओपन कास्ट परियोजना में 15 अगस्त को देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह एसईसीएल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात उपक्षेत्रीय प्रबंधक व अधिकारियों के द्वारा खान का निरीक्षण किया ।

उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौहान ने सराईपाली ओपन कास्ट कोल परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व वर्ष से अधिक उत्पादन एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दान रहा। त्रिपुरा स्टेट राइफल फोर्स के जवानों द्वारा झंडे को सलामी दी गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी जनों के द्वारा राष्ट्र के प्रति अपना अपना संबोधन व्यक्त किया गया एवं विचार व्यक्त किए ।

साथ ही आज के दिन अभी पिछले वर्ष के उत्पादन कार्य में प्रतिभाग लेने वाले खदान के 22 श्रेष्ठ कामगारो को पुरस्कार वितरण किया गया। इसके पश्चात सभी को मिष्ठान वितरण की गई । इस दौरान कर्मचारियों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापित किए ।इस कार्यक्रम में एल. बी. देवांगन खान प्रबंधक, कुमारेश मिस्त्री खान सुरक्षा अधिकारी, श्रम संगठन प्रतिनिधि जीतलाल बिझवार ,सद्दाब अली,जमुनाप्रसाद, समेलाल ,राजेश साहू , कृष्णा तिवारी , गौरव सिंह ठाकुर एवं सराईपाली में कार्यरत अन्य अधिकारी माइनिंग स्टॉप एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का पूरा संचालन ललित कुमार कौरव कार्मिक प्रबंधक के द्वारा किया गया।