Share this News
हरदीबाजार 15अगस्त 2022(KRB24NEWS):

कलचुरी पब्लिक इंग्लिश स्कूल हरदी बाजार में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम झांकियों के साथ आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि चुलेश्वर राठोर जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कोरबा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

साथ में संस्थापक धर्मेंद्र डहरवाल थे चुलेश्वर राठोर संबोधित करते हुए कहा आजादी अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा मना रहे हैं तथा हम हमारे वीर शहीदों के बलिदान को याद कर नमन करें इस अवसर पर विद्यालय के द्वारा ध्वज वंदना झांसी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभात फेरी के साथ किया गया मुख्य रूप से धर्मेंद्र डहरवाल संस्था प्रमुख श्रीमती डिलेश्वरी डहरवाल प्रधानाचार्य कलचुरी पब्लिक स्कूल स्कूल व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं पालकगढ़ उपस्थित है

हरदीबाजार संवाददाता विनोद उपाध्याय की रिपोर्ट