Share this News
कटघोरा 15अगस्त 2022(KRB24NEWS):
कटघोरा स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता पर्व के 75 वीं वर्षगांठ मनाया गया। इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण श्री रामनिवास धनौदिया ने किया तथा उनके साथ विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशुतोष धनौदिया,विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर एवं शिक्षक मौजूद थे।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशुतोष धनौदिया जी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को कभी न भूलने की बात कही। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिका,आस-पास के नागरिक एवं पालकगण उपस्थित रहे।


