Share this News
कोरबा पाली 11 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

कला एवं चित्रकारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरबा जिले की कु बोमपाडॉ साई प्रिया को मुंबई में एशियन स्टार आइकॉन आर्ट अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शैक्षिक और मानव संसाधन विकास संगठन, मुंबई द्वारा “एशियाई स्टार आइकन आर्ट अचीवर्स अवार्ड” का आयोजन कोहिनूर कॉन्टिनेंटल, अंधेरी वेस्ट, मुंबई मे किया गया था. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगियों को अपनी उच्च कोटि प्रदर्शन और योगदान के लिए अवार्ड प्रदान किया जाता है। इसमे छग प्रदेश के कोरबा जिले की छात्रा कु. बोमपाडा साई प्रिया को आर्ट एवं पेंटिंग के क्षेत्र पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। कु साई प्रिया,भारतीय स्टेट बैंक की पाली शाखा प्रबन्धक बी चन्द्रशेखर की सुपुत्री है। “एशिया स्टार आइकन आर्ट अचीवर्स अवार्ड”, फिल्म एक्ट्रेस श्रीमती जयश्री टी.के करकमलों प्राप्त हुआ।उक्त अवार्ड प्राप्त कर कोरबा जिले को गौरवांवित करने पर कोरबा जिलाधीश संजीव झा ने भी बधाई एवं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।