Share this News

राजू सैनी KRB 24 न्यूज कोरबा:=

जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का यह सफल आयोजन आज दिनांक 7 अगस्त 2022 को कोरबा जिले के बुधवारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में किया गया।कोरबा जिले मे पहली बार जिला स्तरीय योगप्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम में लगभग ७० बच्चे सम्मिलित हुए। सुबह ९ बजे से २.३० बजे तक प्रतिभगियो का योग आसन अनवरत चलता रहा। कोरबा जिला मे प्रतिभाओं की कमी बिल्कुल भी नही है। इतने कम समय में इतनी संख्या मे उक्त खेल प्रतियोगिता मे भाग लेना और अच्छे अच्छे प्रदर्शन कर अतिथि व निर्णायक मंडली को अपनी कला पर तालियां बजाने को मजबूर कर देना, तारीफ के काबिल है। बच्चियों ने फिर साबित किया कि,

योग के क्षेत्र मे भी वो अव्वल है। सभी ग्रुप के सभी केटेगरी मे बच्चों ने विभिन्न आसन कर अतिथियों का मन मोह लिया।फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि, योग हमारी सनातन परम्परा का एक धरोहर था। जिसे हमने विश्व को दिया है। बड़ी खुशी कि बात है कि, योग आसन को विश्व्यापी खेलों मे शामिल किया गया। इसी उद्देश्य से फेडरेशन ने प्रदेश के सभी जिलों मे उक्त खेल प्रतियोगिता को आयोजित किया है। कार्क्रम के मुख्य अतिथि डा. नरेन्द्र शर्मा ने बच्चो कि उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह अधिवक्ता ने बच्चो को योग कि महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, योग करने से शरीर के साथ मन भी स्वास्थ्य रहता है। स्वस्थ मन से स्वस्थ भारत, उन्नत भारत का निर्माण होगा। योगा के समर्पित बच्चे देश की बुनियाद को मजबूत बनाने प्रयास मे लगे है।अतिथि श्याम सिंह ने बिटियों के सम्मान मे काव्य पाठ कर भाव विभोर कर दिया। मंच संचालन का कार्य श्री संजय कुर्मवंशी जी ने किया। सभी निर्णायक मंडली ने बच्चों को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए, कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस तह सभी प्रतिभागियों को मैडल, मोमेंटो ,और प्रमाण पत्र दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *