Share this News
कोरबा 16 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल कटघोरा में शालानायक,शालानायिक एवं खेल प्रमुख का चुनाव विद्यालय प्रबंधन द्वारा कराया गया था। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा उम्मीदवारों को मतदान किया गया था। जिसका शालानायक (हेड बॉय) नील राज कैवर्त एवं शालानायिक (हेड गर्ल) आकांक्षा कश्यप बनी। साथ ही कक्षा नायक, सांस्कृतिक प्रमुख,खेल प्रमुख, अनुशासन प्रमुख, हॉस्पिटैलिटी प्रमुख, हाउस प्रमुख बनाया गया। चुने हुए विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर जी ने चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई दी एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रण करवाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की महती भूमिका रही।