Share this News
कोरबा 15 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पाली में गत दिनों विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में अंतर हाउस प्रतियोगिता के बाद स्कूल स्तर प्रतियोगिता हुई। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम अंतरिक्ष, द्वितीय अपर्णा उपाध्याय कक्षा आठवीं रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनिकेत वैष्णव ,द्वितीय स्थान प्राची सोनकर को प्राप्त हुआ।चयनित छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डी एस नेगी द्वारा पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के व्याख्याता श्री कुटेल ,तन्मय शर्मा ,कु नंदिनी जायसवाल का अहम योगदान रहा।

पाली संवाददाता – सुरेंद्र सिंह ठाकुर