Share this News
  • कोरबा 13 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

नगर पंचायत पाली में विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच माँ भवानी मंदिर का भूमिपूजन किया गया। नगर पंचायत अंतर्गत चैतुरगढ़ कार्यालय परिसर में साहू परिवार द्वारा भवानी मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा। गत दिवस डॉ यज्ञ शरण साहू ने सपत्नीक प्रस्तावित स्थल पर पूजा पाठ कर मन्दिर की आधारशिला रखी।

पाली सब तरह मंदिर के पुजारी अश्वनी दुबे ने पूजा संपन्न कराया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, नपं अध्यक्ष उमेश चंदा, कांग्रेस जिला महामंत्री दीपक सोनकर, नप उपाध्यक्ष विनय सोनकर, पूर्व नप अध्यक्ष अजय जायसवाल,श्रीमती संजू जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, एल्डरमैन सुरेश गुप्ता, पार्षद मुकेश अग्रवाल, सत्य नारायण श्रीवास,गीता शुक्ला ,कुंदन साहू,सुकृति साहू आदि सहित साहू परिवार के सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।