Share this News
अंबिकापुर 21 जुलाई ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ के स्वास्थमंत्री टीएस सिंह देव ने बयान दिया है कि अंबिकापुर में 7 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। स्थिति और परिस्थिति को देखते हुए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन का लोग सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते लॉकडाउन किया जा रहा है। सिंहदेव के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्टाफ के ऊपर भी ज्यादा प्रेसर था। संभालने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए फैसल किया जा रहा है।
अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 22 तारीख की रात से 29 तारीख तक लॉकडाउन किया जा रहा है। अलग-अलग 24 कंटेनमेंट जोन निगम क्षेत्र में बनाये गए हैं। प्रशासन इसकी मुनादी कराने में जुटा है।
