Share this News
कोरबा 19 जून 2022(KRB24NEWS):

आठवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर “मानवता के लिए योग थीम “पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाफा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा योग को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्राचार्य जी पी बंजारे के संरक्षण ,कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों के द्वारा दीवारों में योग आधारित स्लोगन “करे योग रहे निरोग” “योग को अपनाना है ,रोगों को दूर भगाना है”

सब रोगों का एक ही समाधान ,योगा करो सुबह शाम”लेखन कर जन जागरूकता का संदेश लाफा ,पुलाली, मुढाली,दादर , नगोई ,भादा, 84 मुड़ा, शंकरनार , गोंदलिया पारा ,गोद ग्राम बन बांदा पारा ,आदि गांव में दिया जा रहा है , इस अवसर पर प्राचार्य ने योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई संदेश दिया तो चंद्रा ने कहा कि अपने तन मन को स्वस्थ व निरोग रखना है

तो इसके लिए योग को बेहतर व सार्थक माध्यम बताया और जन जन को योग के शरण में जाने का अपील किया।आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक पद् मणि ,निर्जला , प्रतिभा , स्नेहा,प्रवीण,पूनम, शारदा,वीरेंद्र,आदि का सराहनीय सहयोग रहा है