Share this News
कोरबा 10जून 2022(KRB24NEWS):
त्रिलोकी पब्लिक स्कूल कटघोरा में दिनांक 01 जून 2022 से 10 जून 2022 तक (दस दिवसीय) समर कैंप का आयोजन किया गया था ।इस समर कैम्प में योगा,डांस,आर्ट एंड क्राफ्ट,कलीग्राफी,वैदिक गणित,कंप्यूटर स्कील,स्केचिंग,चित्रकला आदि सिखाया गया था। समर कैंप के दसवें दिवस में श्रीमती अनुपमा वर्मा मैडम द्वारा योगा सिखाया गया और रेन डांस कराया गया। विद्यार्थियों ने रेन डांस का भरपूर आनंद उठाए व डांस किए। समर कैंप को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की प्रशंसनीय भूमिका रही। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर ने समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को नए-नए शिक्षण कौशल सीखने के लिए बधाई दिए एवं समर कैंप की समाप्ति का घोषणा किए।

