Share this News
पाली16अप्रैल2022(KRB24NEWS):
तानाखार विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता व दो मर्तबा जनपद सदस्य रहे मिर्जा कय्यूम बेग को सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी एवं विधायक द्वय श्री मोहित राम केरकेट्टा जी (पाली तानाखार)व कटघोरा विधायक श्री पुरषोत्तम कंवर जी द्वारा सम्मानित किया गया..कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए श्री बेग को कांग्रेस कमेटी कोरबा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल जी, गौ सेवा आयोग सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा जी, श्रम कल्याण मंडल सदस्य श्री नवीन सिंह ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष श्री यशवंत लाल जी, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के महामंत्री श्री शैलेश सिंह ठाकुर जी द्वारा सहृदय बधाई दी गई है..


