Share this News
पाली 15 जुलाई, सुरेंद्र राठौर ( KRB24NEWS ) : राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद कुमार सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम यादव, उत्तर भारत सचिव अंकित गौर, संभागीय अध्यक्ष संजय कुमार, एवं जिला अध्यक्ष चंद्रेश कुमार जिला प्रमुख महासचिव संतोष दास पंथ, जिला मीडिया प्रभारी पार्सु दास महंत द्वारा आज दिनांक 15 जुलाई को थाना पाली पहुंच कर थाना प्रांगण में कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान रोकथाम हेतु लॉकडाउन की स्थिति में थाना पाली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्रमशः पुष्पाहार से स्वागत करते हुऐ प्रशस्ति पत्र एवं मास्क तथा सेनेटाइजर देकर उन्हें सम्मानित किया गया । उनके निष्ठा एवम कर्मठता को बनाये रखने हेतु अपने सस्था की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस सम्मानित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में निरीक्षक लीलाधर राठौर , उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक अमर सिंह , आरक्षक नरेंद्र कुमार पटनवार ,संजय साहू शैलेन्द्र सिंह , महिला आरक्षक अनिता जगत ,थीं। इस प्रकार के कार्यक्रम से निश्चित ही संकट के घटी में अपने कर्तव्य पर निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निश्चित ही आत्म विश्वास, एवं मनोबल बढ़ेगा।


