Share this News

कवर्धा 10 जुलाई ( KRB24NEWS ) : कवर्धा में कल दिनदहाड़े राइसमिल कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर 71 लाख की लूट का सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था लूटेरों ने। लेकिन कवर्धा पुलिस ने नाकेबंदी कर लूट के आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
बता दे कि कबीरधाम जिले में हुईब 71 लाख के लूट में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है वारदात से जुड़े 3 लूटेरो को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर राजधानी से भी एक आरोपी को गिरिफ्तार किया है। बाकी दो आरोपी कंझेटा गाँव में रुके हुए थे, जानकारीनुसार पुलिस ने इनसे लूट की रकम को बरामद कर लिया है। संभवतः पुलिस इस प्रकरण का खुलाशा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कर सकती है।