Share this News
कोरबा ( छुरी ) 9 अक्टूबर (KRB24NEWS ) : कोरबा जिले की खराब सड़कों से लोग काफी परेशान है उसकी सबसे बड़ी वजह है कि अधिकांश जगहों पर नाली नहीं बनी है जिसकी वजह से सड़क बद से बदत्तर हो चुकी है. कटघोरा नगर पालिका में अब तक नाली निर्माण का कार्य अधूरा है उसी तारतम्य में छुरी नगर पंचायत की सड़कों का हाल भी बहुत बुरा है , जिसे लेकर PWD द्वारा यहां सड़क के दोनों ओर RCC नाली का निर्माण कराया जा रहा और नाली निर्माण का कार्य बिलासपुर के आनंदी कंस्ट्रक्शन को दिया गया है.
छुरी नगर पंचायत में टाटा मोटर्स से वंदना प्लांट तक सड़क के दोनों ओर नाली तथा सड़क निर्माण किया जाना है बतादें की नाली तथा सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने 7 करोड़ 15 लांख की लागत तय की है जिसमें लगभग 2.5 किलोमीटर की सड़क व नाली निर्माण किया जाना है जिसमें सड़क की चौड़ाई 22 फिट का बनना है जिसमें सड़क के दोनों ओर बिजली खंभे को स्थानांतरित किया जाना है तथा बड़े वृक्षों को भी हटाना है लेकिन वन विभाग द्वारा बड़े बड़े वृक्षो को काटने की अनुमति नही दी गईं है जिसकी वजह नाली निर्माण में कई जगहों पर नाली टेढ़ी मेढ़ी बनाई जा रही है जिसकी नाराज़गी लोगों में देखी जा सकती है.
छुरी में निर्माणाधीन नाली कि गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है नगर के लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बन रही नाली गुणवत्ता हीन है तथा सही ढंग से नही बनाया जा रहा है. नाली पर इस्तेमाल की जाने वाले रॉड भी कम गेज का लगाया जा रहा है और नाली की मोटाई भी नियम से कम लग रही है तथा नाली के बीच में कहीं-कहीं दरार आ जाने से सड़क का पानी उसमें से बह रहा है. लोगों ने यह भी बताया कि जब अभी से नाली में दरारें पड़ रही है तो इस नाली की औसत क्षमता कब तक रहेगी इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
बतादें की छुरी नगर पंचायत में घटिया नाली निर्माण पर स्थानीय लोगों का सवाल उठना लाज़मी है. PWD के द्वारा नाली कई जगहों पर जिगजैग तरीके से निर्माण किया जा रहा है जोकि नियम के अनुसार नही है. दूसरी तरफ नाली का निर्माण कही की ऊंचाई ज्यादा है कही नीचे है जिसकी वजह से पानी का बहाव संतुलित नही रहेगा. तथा नाली निर्माण में लगाई जा रही सरिया की मोटाई भी माप के अनुसार कम है तथा सीमेंट की मात्रा भी कम इस्तेमाल की जा रही है जिसकी वजह से अभी से नाली में दरारें आ जा रही है. नाली निर्माण में कहीं भी वाइब्रेटर का इस्तेमाल नही किया जा रहा है.
जवाब देने से बचते रहे जिम्मेदार अधिकारी…
PWD के द्वारा किये जा रहे नाली निर्माण पर स्थानीय लोगों ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि PWD के अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों द्वारा खुले आम पैसों का बंदरबांट कर भृस्टाचार किया जा रहा है, मीडिया द्वारा संबंधित मामले की जानकारी के लिए PWD अधिकारी एवं आनंदी कन्स्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर से संपर्क किया गया तो कहा गया कि अभी वे बाहर हैं.अब देंखने वाली बात होगी कि खबर आम होने के बाद प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाती है यह आने वाला समय के गर्त में है…





