Share this News

कटघोरा 20 अगस्त ( KRB24NEWS ) : बीते कुछ दिनों पूर्व अधिवक्ता संघ कटघोरा के एक वकील और कटघोरा तहसील के नायब तहसीलदार रविकांत राठौर के बीच कहासुनी और बातचीत का एक मामला सामने आया था. वकीलों का आरोप था कि तहसीलदार और उनके कर्मचारियों ने वकील के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की है. इस मामले पर तहसील के एक भृत्य शिवचरण के द्वारा कुछ वकीलो के खिलाफ कटघोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.

इस एफ आई आर की जानकारी मिलते ही कटघोरा अधिवक्ता संघ से जुड़े वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और वे नारेबाजी करते हुए थाने आ पहुंचे थे, वकीलों ने थाना प्रभारी अविनाश सिंह से भेंट करते हुए नायब तहसीलदार रवि कांत राठौर व तहसीलदार रोहित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी. पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन अपनी मांगों पर अड़े वकील थाने परिसर में ही धरने पर बैठ गए थे. उनकी मांग है कि जब तक नायब तहसीलदार व तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती वह यहां से टस से मस नहीं होंगे. कटघोरा थाने ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दे दी थी.

वकीलों व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस ने 1 दिन का समय लेकर FIR पर विचार किया जाएगा ऐसा कहा था । आज 1 दिन बीत जाने के बाद अधिवक्ता संघ के समस्त वकील, हरदीबाजार अधिवक्ता संघ के वकीलों द्वारा बड़ी संख्या में एकत्र होकर नारे बाज़ी करते हुए कटघोरा थाना पंहुचे.

खबर लिखे जाने तक अधिवक्ता संघ का एक सदस्यीय दल थाना प्रभारी के कक्ष में चर्चा करने पंहुचे हुआ हैं.